निम्नलिखित घंटी संकेत कब कब दिये जाते है
प्रश्न बैंक – परिचालन (ग्रुप 'B', गार्ड / स्टेशन मास्टर आदि)
भाग – 6 : घंटी संकेत (Bell Signals)
प्रश्न 1. छ विराम दो (6-2) घंटी संकेत कब दिया जाता है?
उत्तर: जब कोई गाड़ी बिना टेल लैम्प/टेल बोर्ड के अथवा बुझे हुए टेल लैम्प के साथ स्टेशन से गुजरती है।
प्रश्न 2. छ विराम पाँच (6-5) घंटी संकेत कब दिया जाता है?
उत्तर: दोहरी लाइन खंड में सही दिशा (Right Direction) में वाहन भाग निकलने पर।
प्रश्न 3. छ विराम एक (6-1) घंटी संकेत कब दिया जाता है?
उत्तर: जब किसी गाड़ी में कोई असामान्य स्थिति दिखाई दे, तब अगले स्टेशन को गाड़ी रोककर जांच (Stop and Examine Train) करने का संकेत देने के लिए।
प्रश्न 4. पाँच (5) घंटी संकेत कब दिया जाता है?
उत्तर: पहले दिए गए घंटी संकेत को रद्द (Cancel) करने के लिए।
प्रश्न 5. छ विराम तीन (6-3) घंटी संकेत कब दिया जाता है?
उत्तर: जब कोई गाड़ी विखंडित (Train Divided) अवस्था में स्टेशन से गुजरती है।
प्रश्न 6. छ (6) घंटी संकेत कब दिया जाता है?
उत्तर: खतरे (Danger) का संकेत देने के लिए।
प्रश्न 7. तीन (3) घंटी संकेत कब दिया जाता है?
उत्तर: जब गाड़ी पूर्ण रूप से ब्लॉक सेक्शन में प्रवेश कर जाती है।
प्रश्न 8. छ विराम चार (6-4) घंटी संकेत कब दिया जाता है?
उत्तर: दोहरी लाइन खंड में गलत दिशा (Wrong Direction) में तथा इकहरी लाइन खंड में वाहन भाग निकलने पर।
प्रश्न 9. चार (4) घंटी संकेत कब दिया जाता है?
उत्तर: ब्लॉक सेक्शन क्लियर होने अथवा अवरोध हट जाने की सूचना देने के लिए।
प्रश्न 10. सोलह (16) घंटी संकेत कब दिया जाता है?
उत्तर: टेस्टिंग (Testing) के लिए।
प्रश्न 11. एक (1) घंटी संकेत कब दिया जाता है?
उत्तर: ध्यान आकर्षित करने एवं ब्लॉक टेलीफोन अटेंड करने के लिए।
प्रश्न 12. दो (2) घंटी संकेत कब दिया जाता है?
उत्तर: लाइन क्लियर पूछने तथा उसका उत्तर देने के लिए।