प्रश्न 15. PSC sleeper पर CMS crossing एवं curved switch वाले 1 in 12 turnout का निरीक्षण करते समय किन-किन मदों की जाँच की जाती है?
उत्तर :
PSC sleeper पर CMS crossing एवं curved switch वाले 1 in 12 turnout के निरीक्षण में निम्नलिखित मदों की जाँच एवं रिकॉर्डिंग की जाती है—
- Resurfaced points and crossings का quarterly inspection किया जाता है।
- Crossing के nose, left wing rail, right wing rail, stock rail एवं tongue rail के wear की जाँच की जाती है।
- Crossing में wear को निम्न 10 स्थानों पर record किया जाता है—A1, A3, B1, B3, C1, C2, C3, D1, D2 एवं D3।
- Tongue rail में wear को toe से प्रारम्भ करके प्रत्येक 100 mm की दूरी पर, 600 mm तक, कुल 7 स्थानों पर record किया जाता है।
- Points एवं crossing की structural soundness, disintegration, cracks तथा अन्य defects की जाँच की जाती है।
- Stock rail joint से crossing के backing तक run-through line पर 7.5 m chord पर maximum misalignment की जाँच की जाती है। 3 mm से अधिक misalignment को inspection के 3 दिनों के भीतर attend किया जाता है।
- Crossing के nose से 150 mm की दूरी पर cross level की जाँच की जाती है। 4 mm से अधिक defect को तुरंत attend किया जाता है।
- High-speed BG route पर crossing के nose का wear check किया जाता है तथा wear 4 mm से अधिक नहीं होना चाहिए।
- Stock rail एवं tongue rail में wear, cracks, deformation तथा अन्य defects की जाँच की जाती है।
- CMS crossing के nose एवं wing rails की wear, battering, cracks, disintegration एवं structural condition की जाँच की जाती है।
- Turnout की gauge, alignment, cross level, PSC sleepers, fittings एवं fastenings की स्थिति भी जाँची जाती है।
सभी defects एवं wear को निर्धारित inspection register में record किया जाता है।
No comments:
Post a Comment