SEARCH

Establishment Part -18 - Industrial Relations PNM JCM PREM / औद्योगिक संबंध पी.एन.एम्, जे.सी.एम्, प्रेम - Railway Q & A (New Pattern)

Q Bank With Answer For APO /Office Superintendent (OS)  / Clerk  / Typist Etc 

(Part - 18 Industrial  Relations PNM JCM PREM / औद्योगिक संबंध पी.एन.एम्, जे.सी.एम्, प्रेम) 


1. PREM का पूरा नाम क्या है ?
उत्तर :- प्रबन्धन  में रेलवे कर्मचारियों की भागीदारी 

2. रेल कर्मचारियों की प्रबंध में भागीदारी PREM की स्थापना कब हुई ?
उत्तर :- सन 1994 में 

3. रेल कर्मचारियों की प्रबंध में भागीदारी (PREM) की बैठक का मुख्य उद्देश्य क्या होता है ?
उत्तर :- रेल कर्मचारियों की भागीदारी द्वारा रेल कार्यप्रणाली का समीक्षा , मुल्यांकन एवं सुधार की समीक्षा करना 

4. PREM को पहले किस नाम से जाना जाता था ?
उत्तर :- समवेत उद्यम समूह 

5. PREM बैठक कितने स्तर पर आयोजित की जाती है ?
उत्तर :- तीन स्तर पर - रेलवे बोर्ड स्तर पर , क्षेत्रिय स्तर पर और मंडल स्तर पर 

6. PREM की बैठक में रेलवे बोर्ड स्तर पर अध्यक्ष कौन होते है ?
उत्तर :- अध्यक्ष रेलवे बोर्ड 

7. PREM की बैठक में रेलवे बोर्ड स्तर पर सचिव Secretary कौन होते है ?
उत्तर :- सचिव रेलवे बोर्ड 

8. PREM की बैठक में क्षेत्रिय स्तर पर अध्यक्ष कौन होते है ?
उत्तर :- महाप्रबन्धक 

9. PREM की बैठक में क्षेत्रिय स्तर पर सचिव कौन होते है ?
उत्तर :- अपर महाप्रबन्धक (सामान्य)

10. रेल कर्मचारियों की प्रबंध में भागीदारी की बैठक में मंडल स्तर पर अध्यक्ष कौन होते है ?
उत्तर :- मंडल रेल प्रबन्धक 

11. PREM की बैठक में मंडल स्तर पर सचिव कौन होते है ?
उत्तर :- वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी 

12. पी. आर. ई. एम (प्रेम) का पूर्ण रूप क्या है ?
उत्तर :- पार्टिसिपेशन ऑफ रेलवे इम्पलायीज इन मेनेजमेंट 

13. बोर्ड , क्षेत्रीय और मंडल स्तर पर पी. आर. ई. एम. (प्रेम) की बैठक कब आयोजित की जाती है?
उत्तर :- तीन माह में एक बार 

14. रेलवे बोर्ड स्तर पर PREM की बैठक में कर्मचारी संगठनो व अधिकारी एसिसिएशन के कितने सदस्य होते है ?
उत्तर :- प्रत्येक फेडरेशन के 4 और प्रत्येक अधिकारी एसोसीएशन के 4 (2 + 2) 

15. रेल कर्मचारियों की प्रबंध में भागीदारी प्रेम की बैठके कितनी अवधि पश्चात एवं वर्ष में कितनी होती है ?
उत्तर :- तीन माह में एक बार , वर्ष में चार बार

16. PREM में यूनियन के कितने सदस्य होते है ?
उत्तर :- प्रत्येक यूनियन के चार सदस्य

17. स्थायी वार्तातंत्र (PNM) की स्थापना कब हुई ?
उत्तर :- श्री बी बी गिरी व्दारा date 01.01.1952

18. PNM का पूरा नाम क्या है ?
उत्तर :- स्थायी वार्तातंत्र

19. मंडल स्तर पर प्रति वर्ष स्थाई वार्तातंत्र (PNM) की कुल कितनी बैठके होती है ?
उत्तर :- 6 (दो माह में एक बार)

20. मंडल स्तर पर होने वाली पी एन एम का सचिव / कनविनर कौन होते है ?
उत्तर :- महाप्रबन्धक

21. मुख्यालय स्तर पर होने वाली पी एन एम के चेयरमेन कौन होते है ?
उत्तर :- महाप्रबन्धक

22. मुख्यालय स्तर पर होने वाली पी एन एम  के सचिव कौन होते है ?
उत्तर :- प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी

23. मुख्यालय / मंडल स्तर पर होने वाली पी एन एम में यूनियन के कितने सदस्य भाग ले सकते है ?
उत्तर :- प्रत्येक यूनियन के 25 सदस्य

24. पी एन एम में चर्चा के लिये (एजेंडा के लिये ) मदों की संख्या कितनी होती है ?
उत्तर :- 30 (अध्यक्ष की अनुमति से इससे अधिक हो सकते है )

25. स्थायी वार्तातंत्र (PNM) की बैठक का उद्देश्य क्या है ?
उत्तर :- संघटीत श्रमिको से मधुर संबंध बनाये रखना तथा प्रशासन के बीच निर्माण विवादों को सुलझाना

26. मान्यता प्राप्त संगठनो के साथ स्थाई वार्ता तंत्र के कितने स्तर है ?
उत्तर :- तीन - 1. मंडल / वर्कशाप स्तर 2. मुख्यालय 3. रेलवे बोर्ड स्तर

27. स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक में भाग लेने आये पदाधिकारियों को क्या सुविधाए देय है ?
उत्तर :- पास, विश्राम गृह की बुकिंग , विशेष आकस्मिक अवकाश , कार्यवृत प्रति , अन्य परिपत्रो की प्रतियाँ

28. रेलवे बोर्ड स्तर पर स्थायी वार्तातंत्र (PNM) की बैठक की अध्यक्षता कौन करता है ?
उत्तर :- सदस्य कार्मिक

29. रेलवे बोर्ड स्तर पर स्थायी वार्तातंत्र (PNM) के सचिव कौन होते है ?
उत्तर :- उपनिदेशक (अस्थापना )

30. क्षेत्रीय / प्रधान कार्यालय स्तर पर स्थायी वार्ता तंत्र (PNM) की अध्यक्षता कौन करता है ?
उत्तर :- महाप्रबन्धक

31. क्षेत्रीय / प्रधान कार्यालय स्तर पर स्थायी वार्ता तंत्र (PNM) के सचिव कौन होते है ?
उत्तर :- प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी (IR)

32. मंडल स्तर पर स्थायी वार्तातंत्र (PNM) की अध्यक्षता कौन करता है ?
उत्तर :- मंडल रेल प्रबन्धक

33. मंडल स्तर पर स्थायी वार्ता तंत्र (PNM) की अध्यक्षता कौन करता है ?
उत्तर :- मंडल रेल प्रबन्धक

34. मंडल स्तर पर स्थायी वार्ता तंत्र (PNM) के सचिव कौन होते है ?
उत्तर :- वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी

35. रेलवे बोर्ड स्तर पर स्थायी वार्ता तंत्र (PNM) के सचिव कौन होते है ?
उत्तर :- वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी

36. रेलवे बोर्ड स्तर पर स्थायी वार्तातंत्र (PNM) की बैठक वर्ष में कितनी बार होती है ?
उत्तर :- दो बार (छ: माह में एक बार)

37. यदि किसी मसले पर पीएनएम के रेलवे बोर्ड स्तर पर सहमती नही होती है तो किस माध्यम से निपटाया जाता है ?
उत्तर :- तदर्थ अधिकरण (ट्रिब्यूनल )

38. स्थाई वार्ता तंत्र में कर्मचारी पक्ष की संख्या कितनी होती है ?
उत्तर :- 25

39. स्थाई वार्ता तंत्र बैठक हेतु कितने दिन का विशेष आकस्मिक अवकाश देय है ?
उत्तर :- तीन दिन

40 . स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक में भाग लेने आये पदाधिकारियो के लिये विश्राम गृह में जगह नही है तो रिटायरिंग रूम किस दर से बुक कर उपलब्ध करवाये जाते है ?
उत्तर :- नि : शुल्क

41. तदर्थ ट्रिब्यूनल में कर्मचारी तथा प्रशासन पक्ष की संख्या कितनी होती है ?
उत्तर :- बराबर - बराबर 

42. यदि स्थाई वार्ता तंत्र बैठक के मुद्दे पर तदर्थ ट्रिब्यूनल की सिफारिश / निर्णय को बोर्ड अस्वीकार कर देता है तो कितने समय पश्चात यह मुद्दा पुन: पीएनएम में उठाया जा सकता है ?
उत्तर :- एक वर्ष बाद

43. रेलवे बोर्ड स्तर पर किन यूनियन संगठनो  को मान्यता प्रदान की गई है ?
उत्तर :- आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन
नेशनल फेडरेशन आफ इंडियन रेलवे मेन्स

44. ए. आई. आर. एफ. किस श्रमिक संघ से संबंध है ?
उत्तर :- हिन्द मजदूर सभा

45. एन. एफ. आई. आर. किस श्रमिक संघ से संबंध है ?
उत्तर :- इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस

46. संयुक्त सलाहकार परिषद / संयुक्त परामर्श तंत्र की शुरुआत कब हुई ?
उत्तर :- केन्द्रीय मंत्री श्री गुलजारीलाल नंदा व्दारा दिनांक 28.10.1966

47. संयुक्त परामर्श तंत्र कितने स्तर पर होती है ?
उत्तर :- तीन स्तर पर 1 विभागीय काउन्सिल 2. राष्ट्रीय काउंसिल 3. प्रादेशिक परिषद

48. पंच फैसला (बोर्ड आफ आरबीट्रेशन ) को रेफरेंस किस आधार पर किया जाता है ?
उत्तर :- यदि नेशनल काउन्सिल या डिपार्टमेंट काउन्सिल व सरकार के मध्य मुद्दों पर कोई सहमति न हो

49. डिपार्टमेंटल काउन्सिल किन मुद्दों पर बहस पर नही कर सकती है ?
उत्तर :- जो मुद्दे अन्य सरकार या विभागों पर समान रूप से लागू होते है

50. जे सी एम से सरकार व श्रमिको दोनों की सदस्य की संख्या क्या है ?
उत्तर :- सरकार के 24 तथा कर्मचारियों के पछ से मान्यता प्राप्त फेडरेशनो से 60 (जिसमे से 24 रेलवे के दोनों फेडरेशनो से होते है )

51. संयुक्त परामर्श तंत्र / जे सी एम / विभाग काउन्सिल की अध्यक्षता कौन करता है ?
उत्तर :- सदस्य कार्मिक

52. संयुक्त सलाहकार परिषद JCM की बैठक प्रत्येक स्तर पर वर्ष में कितनी होती है ?
उत्तर :- वर्ष में दो बार (प्रत्येक छ माह में)

53. विभागीय काउन्सिल में प्रशासन व संगठन का कितना प्रतिनिधत्व होता है ?
उत्तर :- प्रशासन  - 10

54. संयुक्त परामर्श तंत्र / राष्ट्रीय काउन्सिल की अध्यक्षता कौन करता है ?
उत्तर :- भारत सरकार के केबिनेट सचिव

55. राष्ट्रीय काउन्सिल में विभिन्न पक्षों के प्रतिनिधियो की संख्या कितनी होती है ?
उत्तर :- सरकारी पक्ष / विभिन्न मंत्रालय - 24

56. राष्ट्रीय काउन्सिल में यदि किसी मुद्दे पर सहमति नही होती है तो निर्णय हेतु मामला किसे अग्रेसित करते है ?
उत्तर :- पंच निर्णय

57. पंच निर्णय / फैसला कितने वर्ष तक वैध रह सकता है ?
उत्तर :- तीन वर्ष तक

58. पंच निर्णय हेतु कितने सदस्य होते है ?
उत्तर :- दोनों पक्षों में एक  - एक , अध्यक्षता निष्पक्ष व्यक्ति द्वारा , सभी का नामांकन श्रम मंत्री द्वारा होता है

59. क्या पंच निर्णय का फैसला मानने हेतु सभी बाध्य होगे ?
उत्तर :- जी हाँ

60. क्या राष्ट्रीय काउन्सिल के मतभेद मुद्दे पर पंच निर्णय फैसले को किसके द्वारा बदला जा सकता है ?
उत्तर :- संसद द्वारा

61. संयुक्त परामर्श तंत्र के विभागीय परिषद में विचाराधीन मुद्दों की कार्य सूची कितने समय पूर्व जारी की जाती है ?
उत्तर :- एक माह

62.  मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन क्या है , तथा वह किस एक्ट के तहत पंजीकृत होना चाहिये ?
उत्तर :- मान्यता प्राप्त संगठन वह है जिसे सरकार ने मान्यता दी है तथा वह ट्रेड यूनियन एक्ट 1926 के तहत पंजीकृत होना चाहिये

63. भारतीय रेलवे में कार्यरत दो राजपत्रित रेल अधिकारियो की एसोसीएशन के नाम बताये ?
उत्तर :- आल इण्डिया रेलवे प्रमोटी आफिसर्स एसोसिएशन

64. क्या गैर मान्यता प्राप्त संगठन से प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही करना एवं जवाब देना अनिवार्य है ?
उत्तर :- नही, किन्तु यदि कोई शिकायत प्रस्तुत की गयी है तो उस विचार करना प्रशासन का कार्य है

65. क्या अखिल भारतीय एससी / एसटी कर्मचारी एसोसीएशन को मान्यता दी गई है ?
उत्तर :- हाँ

66. एससी / एसटी कर्मचारी एसोसिएशन की प्रशासन के साथ वार्ता करने हेतु क्या विशेष आकस्मिक अवकाश तथा विशेष पास देय है ?
उत्तर :- जी हाँ

67. क्या एससी / एसटी कर्मचारी एसोशिएशन के साथ वार्ता के मिनट्स जारी किये जाते है ?
उत्तर :- जी नही

68. क्या किसी मान्यता प्राप्त संगठन के पदाधिकारी के स्थानातरण पर मंडल सचिव सहमति अनिवार्य है ?
उत्तर :- जी हा

69. यदि किसी मान्यता प्राप्त शमिक संघ के पदाधिकारी के स्थानान्तरण पर मंडल सचिव व प्रसाशन के मध्य कोई सहमति न बने अथवा मतभेद उभर आये तो क्या कार्यवाही संभव होगी ?
उत्तर :- उक्त परिस्थितियो में मामला निर्धारित प्रोफार्मा में महाप्रबन्धक को अग्रेषित कर दिया जायेगा एवं महाप्रबन्धक का निर्णय अंतिम होगा

70. मंडल सचिव को यूनियन पदाधिकारियों के नाम से वर्ष में यूनियन कार्य हेतु कितने चेक पास तथा कार्ड पास दिये जाते है ?
उत्तर :- छ: चेक पास , 1 कार्ड पास जिसमे चार पदाधिकारियों के नाम हो

71. मान्यता प्राप्त संगठन को स्वीकृत एक कार्ड पास जिस पर चार पदाधिकारियों के नाम है उस पर कितने लोग एक साथ यात्रा कर सकते है ?
उत्तर :- एक पदाधिकारी

72. मान्यता प्राप्त श्रमिक संघो के मंडल सचिव व मंडल अध्यक्ष के घरो पर उपलब्ध करवाये रेलवे टेलीफोन की किराये की वर्तमान दर का है ?
उत्तर :- नि: शुल्क

73. मान्यता प्राप्त यूनियन के चुनाव कितनी अवधि में निश्चित होने चाहिये ?
उत्तर :- दो वर्ष में एक बार

74. क्या सेवानिवृत अथवा बाहरी व्यक्ति मान्यता प्राप्त संगठन का पदाधिकारी बन सकता है ?
उत्तर :- जी हाँ , यदि यूनियन के संविधान में ऐसी व्यवस्था है

75. यूनियनों को मान्यता प्रदान करने की शर्ते बताइये ?
उत्तर :- यूनियन ट्रेड यूनियन एक्ट - 1926 में पंजीकृत हो

76. जहा किसी इकाई के अंतर्गत कर्मचारियों की संख्या 500 से कम है तो क्या यूनियन की शाखा खोली जा सकती है ?
उत्तर :- नही, वहाँ  केवल वर्क्स कमेटी बनायी जा सकती है

77. किसी इकाई में यूनियन के सदस्यों की संख्या 1000 से कम है तो कितने आफिस बियरर स्वीकार्य होंगे >?
उत्तर :- 10

78. जहाँ यूनियन के सदस्यो की संख्या 1000 से अधिक हो तो वहाँ कितने पदाधिकारी स्वीकृत है ?
उत्तर :- 12.

79. क्या सहकारी संस्थाओ को कार्यप्रणाली बैठक में भाग लेने हेतु कर्मचारियो को विशेष आकस्मिक अवकाश देय है ?
उत्तर :- जी हाँ

80. क्या गैर रेल कर्मचारी को क्लब तथा संस्थान इंस्टीटयूट का सदस्य बनाया जा सकता है ?
उत्तर :- जी हाँ, किन्तु उन्हें मतदान एवं गतिविधि में सम्मिलित होने का अधिकार नही होगा

81. जिस भवन का उपयोग आफिसक्लब रूप में किया जाता है उनका कितना किराया रेलवे मे जमा होगा ?
उत्तर :- नि : शुल्क

82. भारत स्काउट / गाइडस गतिविधियों हेतु एक वर्ष में कितने विशेष आकस्मिक अवकाश देय होंगे ?
उत्तर :- 30 + 15 दिन

83. भारत स्काउट / गाइडस गतिविधियो हेतु अधिकतम कितने दिन यात्रा / दैनिक भत्ता वर्ष में देय होता है ?
उत्तर :- 15 दिन

84. रेलों पर कितने प्रकार की सहकारी सोसायटी कार्यरत है ?
उत्तर :- 1. उपभोक्ता सहकारी समिति 2. सहकारी ऋण समिति  3. सहकारी आवास समिति

85. क्या सहकारी समिति के प्रबंध समिति की बैठक में भाग लेने हेतु विशेष पास देय है ?
उत्तर :- जी हाँ

86. क्या सहकारी समितियों के कर्मचारियो को पास तथा पीटीओ दिये जा सकते है ?
उत्तर :- जी हाँ

87. रेलवे बोर्ड स्तर पर पी एन एम का चेयरमेन -------- होता है
उत्तर :- (कार्मिक सदस्य )

88. पी एन एम दिनांक ------- से लागू हुई है ?
उत्तर :- 1952

89. क्षेत्रीय स्तर पर स्थाई वार्ता तंत्र के सचिव ------ होते है ?
उत्तर :- प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी

90. क्षेत्रीय स्तर पर पी एन एम के अध्यक्ष ----------- होते है
उत्तर :- महाप्रबन्धक

91.  प्रेम के रेलवे बोर्ड स्तर पर चेयरमेन , चेयरमेन रेलवे बोर्ड होते है
उत्तर :- सही

92. पी एन एम मीटिंग मंडल स्तर पर तीन माह में एक बार होती है
उत्तर :- गलत

93. पी एन एम मीटिंग में 30 से ज्यादा नये मदों पर चर्चा की जाती है
उत्तर :- गलत

94. रेलवे बोर्ड स्तर पर पी एन एम के सचिव ---------- होते है
उत्तर :- उपनिदेशक - संस्थापन

95. जे सीएम के राष्ट्रीय स्तर के चेयरमेन ------------ होते है
उत्तर :- भारत सरकार के केबिनेट सेकेट्री

96. मान्यता प्राप्त संगठन के पदाधिकारियो को विभिन्न बैठको में सम्मिलित होने के लिये कौनसा अवकाश स्वीकृत किया जा सकता है ?
उत्तर :- स्पेशल आकस्मिक अवकाश 

No comments:

Disclaimer: The Information/News/Video provided in this Platform has been collected from different sources. We Believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make them powerful through easily accessible Information.

NOTE: We do not take any responsibility of authencity of Information/News/Videos.